Monday, February 18, 2019

दिनेश कार्तिक को लगा था कि छक्का मार देंगे

इस मैच में विकेटकीपर और बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक के उस रुख़ की आलोचना हो रही थी जिसमें उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े क्रुनाल पांड्या को एक रन लेने से मना कर दिया था.

अब दिनेश कार्तिक ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि उन्हें लगा था कि वो एक छक्का मार देंगे इसलिए सिंगल नहीं लिया था.

रविवार की रात हैमिल्टन में भारत को आख़िरी ओवर में 16 रनों की ज़रूरत थी लेकिन टीम इंडिया की रणनीति धरी की धरी रह गई थी. इस बात को 33 साल के दिनेश कार्तिक ने बड़ी सहजता से स्वीकार किया है.

कार्तिक ने तीसरे बॉल पर शॉर्ट मारा तो क्रुनाल सिंगल के लिए दौड़ गए लेकिन कार्तिक ने उन्हें वापस कर दिया.

इससे स्ट्राइक कार्तिक के पास रही जबकि क्रुनाल बढ़िया खेल रहे थे. मैच हारने के बाद कार्तिक के इस फ़ैसले की आलोचना होने लगी.

कार्तिक ने इस आलोचना पर कहा है, ''मुझे लगता है कि मैं और क्रुनाल बढ़िया खेल रहे थे. हमलोग मैच को अपने कब्ज़े में लाने में सक्षम थे क्योंकि गेंदबाज़ दबाव में थे. हम अपने-अपने खेल के साथ थे. जब मैंने सिंगल नहीं लेने का फ़ैसला किया तो मुझे पूरा भरोसा था कि छक्का मारूंगा.''

हाल के वर्षों में कार्तिक क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में अच्छे फिनिशर के तौर पर उभरे हैं. हालांकि हैमिल्टन में कार्तिक डगमगा गए.

इसके बावजूद क्रुनाल और कार्तिक खेल को आख़िर ओवर तक लाने में सक्षम रहे थे. भारत के 16 ओवर में 145 रन छह विकेट गिर गए थे और जीत के लिए 28 गेंद में 68 रनों की ज़रूरत थी.

कार्तिक ने कहा है, ''मध्य क्रम के बल्लेबाज़ के तौर पर दबाव में बड़े शॉर्ट्स खेलने और अपनी क्षमता पर भरोसा करने के पर्याप्त मौक़े होते हैं. यह भी अहम होता है कि आप अपने पार्टनर पर भरोसा करें. मैं जो करना चाहता था वो नहीं कर पाया लेकिन क्रिकेट के लिए यह कोई नई बात नहीं है.''

कार्तिक और क्रुनाल ने 28 गेंदों में 63 रन जोड़े लेकिन ये जीत के लिए नाकाफ़ी साबित हुए. भारत इस हार के साथ ही 1-2 से सिरीज़ गंवा बैठा.

कार्तिक ने इस हार पर कहा है, ''किसी दिन आप चौके-छक्के लगाने में सफल होते हैं लेकिन किसी दिन गेंदबाज़ बढ़िया प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं. हैमिल्टन में जीत के लिए गेंदबाज टिम साउदी को श्रेय दिया जाना चाहिए कि उन्होंने दबाव में भी यॉर्कर डाले.''

कार्तिक से पूछा गया कि क्या सिंगल नहीं लेने के लिए टीम मैनेजमेंट ने कुछ कहा भी? इस पर कार्तिक ने कहा, ''सभी हालात से अवगत थे. हम दोनों ने बेहतर करने की कोशिश की. किसी दिन हम बेहतर नहीं कर पाते हैं. लेकिन हमारी टीम भी पूरे हालात को समझती है.''

No comments:

Post a Comment

不得隐瞒疫情!针对非洲猪瘟官方发公告连提“十不”

  中新网3月27日电 据农业农村部网站消息 为了遏制新冠病毒的传播, 色情性&肛交集合 意大利北部疫情最严重的 色情性&肛交集合 伦巴第大区(Lombardy) 色情性&肛交集合 采取了更严 色情性&肛交集合 格的防控措施。 据意大利星期六(3月21日) 色情性&肛交集合...