Friday, March 22, 2019

J-K: मां-बाप गुहार लगाते रहे, आतंकियों ने कर दिया 10 साल के बच्चे का कत्ल

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 4 अलग-अलग जगहों पर हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 7 आतंकियों को मार गिराया है. शुक्रवार को बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर के 2 आतंकियों को मार गिराया. इस बीच बांदीपोरा एनकाउंटर में 2 आतंकी भी मारे गए. बांदीपोरा के हाजीन क्षेत्र में हुए एनकाउंटर के दौरान आतंकियों ने 10 साल के एक बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया था, जिसे बाद में उन लोगों ने मार डाला.

इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 10 साल के आतिफ मीर के परिजनों और स्थानीय लोग आतंकियों से उसे छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि लोग आतंकियों से 10 साल के बच्चे आतिफ मीर को छोड़ने को कह रहे हैं, लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ा और आतंकियों ने उस बच्चे का निर्दयता से कत्ल कर दिया. 24 घंटे तक एनकाउंटर के बाद आज सुरक्षा बलों की ओर से घटनास्थल पर की गई तलाशी के बाद 2 आतंकियों के साथ इस बच्चे का शव भी मिला.

लश्कर के दोनों आतंकी अली भाई और हुजैफ जो पिछले 5-6 सालों से घाटी में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय थे, इस एनकाउंटर में मारे गए हैं. अली भाई के बारे में कहा जा रहा है कि वह पाकिस्तान से आया था. इन आतंकियों ने इसी परिवार में शरण ले रखी थी. कल शाम को यहां पर एनकाउंटर शुरू हुआ जिसमें 2 लोग फंस गए थे, लेकिन रात में एक बुजुर्ग को वहां से निकाल लिया गया. हालांकि 10 साल का बच्चा नहीं निकल सका और आतंकियों की गिरफ्त में आ गया. इसके बाद बच्चे के दादा-दादी के अलावा माता-पिता और अन्य परिजनों की ओर से लगातार गुहार लगाते रहे, लेकिन आतंकियों ने बच्चे को भी मार गिराया.

एनकाउंटर के दौरान यह बच्चा आतंकियों की गिरफ्त में था और उसके परिजन उन आतंकियों से उसकी जिंदगी के लिए दुहाई मांग रहे थे. मासूम आतिफ मीर के पिता आतंकियों से यह कह रहा था, 'यह कोई जिहाद नहीं है यह जहलत है. अगर तुम मेहरबानी करके इन को छोड़ दोगे फिर तुम जिहाद करो वो दूसरी बात है. मगर इनको नबी के सदके छोड़ दो यह ठीक नहीं है. तुम हम को भी मुसीबत में डाल रहे हो और खुद को भी. मेहरबानी करके नबी के सदके इनको छोड़ दो.

वहीं उसकी मां भी आतंकियों से अपने बच्चे के लिए ऊपरवाले की दुहाई देते हुए छोड़ने की बात कह रही है. मां आतंकियों से कहती है 'मैं गुज़ारिश करती हूं कि इसको छोड़ दो. नबी के सदके खुदा का वास्ता है, मेहरबानी करो हम पर. इनको छोड़ दो. तुम खाते-पीते थे हमारे पास. मेहरबानी करके मेरे पति और बेटे को छोड़ दो. नबी के सदके इनको छोड़ दो. हम पर मेहरबानी करो. हमने इतनी क्या गलती की है.

गुजरात की फार्मा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक मामले का भगोड़ा आरोपी हितेश पटेल को अल्बानिया में हिरासत में लिया गया है. स्टर्लिंग बायोटेक मामले में भारतीय जांच एजेंसियों को लंबे समय से हितेश पटेल की तलाश थी.  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सूत्रों के मुताबिक हितेश पटेल को 11 मार्च को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. वहीं 20 मार्च को अल्बानिया में राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो तिराना द्वारा हिरासत में लिया गया. 

जल्‍द प्रत्‍यर्पण की उम्‍मीद
स्टर्लिंग बायोटेक मामले के आरोपी हितेश पटेल की भारतीय जांच एजेंसियों को लंबे समय से तलाश थी. ईडी द्वारा विशेष पीएमएलए अदालत में अभियोजन की शिकायत दायर की गई थी. ईडी सूत्रों के मुताबिक हितेश पटेल को जल्द ही भारत को प्रत्यर्पित किए जाने की उम्मीद है. बता दें कि हितेश पटेल पर 8100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.

क्‍या है स्टर्लिंग बायोटेक मामला
दरअसल, 8,100 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में आपराधिक जांच से बचने के लिए स्टर्लिंग ग्रुप के सभी चार प्रमोटर देश से फरार हो गए थे. इन आरोपियों में हितेश पटेल के अलावा नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा, दीप्ति संदेसरा, राजभूषण दीक्षित, चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हाथी और बिचौलिया गगन धवन शामिल हैं. स्‍टर्लिंग ग्रुप की कंपनियों में स्टर्लिंग बॉयोटेक लिमिटेड, पीएमटी मशींस लिमिटेड, स्टर्लिंग सेज ऐंड इंफ्रा लिमिटेड, स्टर्लिंग पोर्ट लिमिटेड, स्टर्लिंग ऑयल रिसोर्स लिमिटेड और 170 से ज्‍यादा  शेल कंपनियां शामिल हैं.

No comments:

Post a Comment

不得隐瞒疫情!针对非洲猪瘟官方发公告连提“十不”

  中新网3月27日电 据农业农村部网站消息 为了遏制新冠病毒的传播, 色情性&肛交集合 意大利北部疫情最严重的 色情性&肛交集合 伦巴第大区(Lombardy) 色情性&肛交集合 采取了更严 色情性&肛交集合 格的防控措施。 据意大利星期六(3月21日) 色情性&肛交集合...