Friday, April 12, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान, दूतावास ने दी जानकारी

मास्को. रूस दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्र्यू एपोस्टल प्रदान किया जाएगा। मोदी को यह सम्मान रूस और भारत के बीच विशेषाधिकृत कूटनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दिया जाएगा। 

यूएई ने किया था जायेद मेडल से सम्मानित

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नहयन ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायद मेडल से सम्मानित किया था। जायेद मेडल किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच दोस्ती और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया।

मोदी को इस साल मिले दो बड़े सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसी साल फरवरी में दक्षिण कोरिया के सियोल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया था। मोदी यह पुरस्कार पाने वाले 14वें व्यक्ति थे। 1988 में सियोल ओलिंपिक के सफल आयोजन के बाद यह पुरस्कार शुरू किया गया था। हालांकि, मोदी ने पुरस्कार में मिली 1.30 करोड़ की रकम को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए दे दी थी। इसके अलावा पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए मोदी को इसी साल संयुक्त राष्ट्र का चैम्पियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नई दिल्ली में मोदी को इस सम्मान से नवाजा था।

'हमले के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा'
रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान ने घटना की निंदा की और इसकी रिपोर्ट मांगी है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल ने कहा कि हमले के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। शांति भंग की साजिश करने वालों का जल्द पता लगाया जाएगा। कट्टरपंथी विचारधारा के लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

5 साल में 509 हजारा मारे गए
पाक के नेशनल कमीशन फॉर ह्यूमन राइट्स (एनसीएचआर) के मुताबिक- जनवरी 2012 से दिसंबर 2017 तक क्वेटा में हुए आतंकी हमलों में हजारा समुदाय के 509 लोग मारे गए और 627 जख्मी हुए। एनसीएचआर ने कहा, क्वेटा में हत्याएं, धमाके और फिदायीन हमले किए जा रहे हैं। इसके चलते वहां रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है।

अफगानिस्तान का तीसरा बड़ा समुदाय है हजारा
हजारा समुदाय मध्य अफगानिस्तान में रहता है। ये लोग शिया होते हैं और हजारगी उपभाषा बोलते हैं। यह अफगानिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा समुदाय हैं। अफगानिस्तान में इनकी आबादी को लेकर विवाद है और यह 26 लाख से 54 लाख के बीच में मानी जाती है। ये लोग कुल अफगान आबादी का करीब 18% हिस्सा हैं। अफगानिस्तान में जब तालिबान का शासन था, तो शिया होने के चलते हजारा लोगों कई जुल्म ढाए गए। इसके चलते समुदाय की एक बड़ी संख्या पाकिस्तान जाने के लिए मजबूर हो गई। ये ज्यादातर क्वेटा में बसे हुए हैं।

रावत शुक्रवार को भास्कर के फेसबुक लाइव शो से जुड़े। इस दौरान उन्होंने चुनाव और प्रक्रिया से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब दिए। इस बार पहले चरण में मतदान कम रहने के सवाल पर उन्होंने कहा, इसके दो अहम कारण हैं। पहली वजह ये है कि वोटिंग के बाद नक्सल प्रभावित और दूरदराज इलाके से तुंरत पूरी जानकारी नहीं आ पाती। इसमें वक्त लगता है। जैसे ही पूरी जानकारी मिलेगी, मतदान प्रतिशत 1-2% बढ़ जाएगा।

No comments:

Post a Comment

不得隐瞒疫情!针对非洲猪瘟官方发公告连提“十不”

  中新网3月27日电 据农业农村部网站消息 为了遏制新冠病毒的传播, 色情性&肛交集合 意大利北部疫情最严重的 色情性&肛交集合 伦巴第大区(Lombardy) 色情性&肛交集合 采取了更严 色情性&肛交集合 格的防控措施。 据意大利星期六(3月21日) 色情性&肛交集合...