Monday, December 10, 2018

मीठा नहीं, भारतीय टीम का खाना प्रोटीन भरा

हॉकी विश्व कप जीतने के लिए भारतीय टीम कई चीज़ों का ख्याल रख रही है. ज़बरदस्त ट्रेनिंग की जा रही हैं, बड़ी-बड़ी बैठकें हो रही हैं, खिलाड़ियों को आठ घंटे की नींद सुनिश्चित करवाई जा रही है और उनके खान-पान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

मीठी चीज़ों और शुगर को खिलाड़ियों की पहुंच से बाहर कर दिया गया है. भारतीय खिलाड़ी अपने मैचों से पहले आमतौर पर बिना मीठे वाली काली कॉफ़ी पीते दिख रहे हैं. खिलाड़ियों की डाईट को अधिकतर प्रोटीन आधारित किया गया है जिसमें कुछ कार्बोहाइड्रेट्स भी शामिल किए गए हैं.

फलों और मेवों के अलावा खिलाड़ियों को प्रोटीन शेक भी दिए जा रहे हैं. कई खिलाड़ी भले ही मीठे को पसंद करते हों लेकिन आईसक्रीम और चोकलेट जैसी चीज़ों को पूरी तरह दूर कर दिया गया है ताकि सही वज़न बरक़रार रहे और अधिक चीनी खाने से शरीर में बेचैनी न बढ़े.

एक भारती खिलाड़ी कहते हैं, "वर्ल्ड कप के बाद तो हम सब ये चीज़ें खा ही सकते हैं. फिलहाल तो बस अच्छी हॉकी खेलने और बेहतर प्रदर्शन करने का समय है."

कोच हरेंद्र के लिए दैवीय हस्तक्षेप
बड़ी टूर्नामेंटों को दौरान आम तौर पर खिलाड़ी विशेष रूप से आस्थावान हो जाते हैं या किसी ख़ास रूटीन पर चलते हैं. भारतीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह भी मैच के दिन मंदिर या गुरुद्वारा जाना नहीं भूल रहे हैं.

हरेंद्र कहते हैं, "1982 में जब भारत मैच हारा था, मैंने ये तय कर लिया था कि मैच के दिन में किसी धर्मस्थल में ज़रूर जाउंगा. मैंने जोहार बाहरू, क्वांटान, आस्ट्रेलिया में ऐसा ही किया. मैच की सुबह मैं किसी मंदिर या गुरुद्वारे में ज़रूर जाता हूं."

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी पूजा करने के लिए भुवनेश्वर के एक स्थानीय मंदिर में भी गए थे. और ऐसा लग रहा है कि उनकी प्रार्थनाएं भारत के काम आ गई हैं. भारत ने शनिवार को कनाडा पर 5-1 से इकतरफ़ा जीत के बाद क्वार्टर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

No comments:

Post a Comment

不得隐瞒疫情!针对非洲猪瘟官方发公告连提“十不”

  中新网3月27日电 据农业农村部网站消息 为了遏制新冠病毒的传播, 色情性&肛交集合 意大利北部疫情最严重的 色情性&肛交集合 伦巴第大区(Lombardy) 色情性&肛交集合 采取了更严 色情性&肛交集合 格的防控措施。 据意大利星期六(3月21日) 色情性&肛交集合...