Sunday, December 23, 2018

क्या भविष्य में बच्चे के चार मां-बाप होंगे?

अमरीका के फिलाडेल्फिया में रहने वाले चार्ली बॉर्ने ने चार साल पहले बच्चे के बारे में गंभीरता से सोचना शुरू किया था.

उस समय उनकी उम्र 43 साल थी. वह नर्स का काम करते थे और अपने समलैंगिक पति लिन गुड हेलर के साथ रहते थे.

चार्ली ने पहले बच्चा गोद लेने की सोची. फिर उनके एक सहकर्मी ने प्लेटोनिक पैरेंटिंग के बारे में बताया तो उन्होंने मोडैमिली में अपना प्रोफाइल बनाया.

मोडैमिली एक वेबसाइट है जो परिवार शुरू करने के इच्छुक लोगों को साथ आने में मदद करती है.

चार्ली कहते हैं, "एक दिन मुझे निशा का ईमेल आया. मैंने देखा कि वह भी फिलाडेल्फिया में रहती हैं. हमें शुरुआत करने में कोई दिक्कत नहीं हुई."

अगले कुछ महीनों तक चार्ली और निशा माता-पिता बनने की अपनी पारस्परिक इच्छा को समझने के लिए कॉफ़ी और पिज़्ज़ा पर मिलते रहते रहे.

नवंबर 2015 में निशा इन-विट्रो-फ़र्टिलाइजेशन (IVF) के सहारे गर्भवती हुईं. उनकी गर्भ में जुड़वां बच्चे थे.

चार्ली और निशा अब दो साल के बच्चों- इला और वॉन के को-पैरेंट्स हैं. दोनों को इस रिश्ते पर गर्व है.

वे हफ्ते के तीन-तीन दिन अपने बच्चों की परवरिश करते हैं. सातवें दिन सब साथ में वक़्त बिताते हैं. चार्ली के पति लिन भी बच्चों की परवरिश में मदद करते हैं.

निशा कहती हैं, "जब मैं को-पैरेंट की तलाश कर रही थी तब मैं किसी की आर्थिक सहायता पाकर खुश होती, लेकिन ऐसा न भी होता तो मुझे फर्क नहीं पड़ता."

"अगर वह बच्चे की देखरेख न भी करते तो मुझे परेशानी नहीं थी. लेकिन मेरे बच्चों को दूसरे पैरेंट्स भी मिले हैं जो उनको प्यार करते हैं."

लिन ने रिटायरमेंट ले ली है. जब चार्ली और निशा काम पर जाते हैं तब बच्चे उनकी देखरेख में होते हैं. वह उनको पार्क ले जाते हैं और कंधे पर भी घुमाते हैं.

प्लेटोनिक पैरेंटिंग, जिसे को-पैरेंटिंग भी कहा जाता है, उस रिश्ते को परिभाषित करता है जिसमें दो लोग एक-दूसरे के प्रति रोमांटिक हुए बिना बच्चे पैदा करने का फ़ैसला करते हैं.

प्लेटोनिक पैरेंट्स बनने की वजह अलग-अलग हो सकती है. कभी-कभी समलैंगिक (LGBT) जोड़े जो पारंपरिक विषमलैंगिक शादी की जगह साथ रहकर परिवार बसाने का फ़ैसला करते हैं, उनको बच्चे की चाहत होती है, जैसे चार्ली और निशा के मामले में है. इनको "क्विअ" कहा जाता है.

निशा कहती हैं, "एक चुनौती यह होती है कि आप दूसरे व्यक्ति को नहीं जानते. आपको उसका अतीत पता नहीं होता. ऐसे में आप विश्वास के सहारे बड़ा कदम उठाते हैं."

कुछ अन्य मामलों में सह-अभिभावक की व्यवस्था लंबे समय के दोस्तों के बीच दिखती है जो साथ में बच्चे पालना चाहते हैं. कनाडा की नताशा बख्त और लिंडा कॉलिन्स ऐसी ही दो दोस्त हैं.

No comments:

Post a Comment

不得隐瞒疫情!针对非洲猪瘟官方发公告连提“十不”

  中新网3月27日电 据农业农村部网站消息 为了遏制新冠病毒的传播, 色情性&肛交集合 意大利北部疫情最严重的 色情性&肛交集合 伦巴第大区(Lombardy) 色情性&肛交集合 采取了更严 色情性&肛交集合 格的防控措施。 据意大利星期六(3月21日) 色情性&肛交集合...